bina kundli milan ke shadi safal hogi kya Archives - KundliHindi https://kundlihindi.com/tag/bina-kundli-milan-ke-shadi-safal-hogi-kya/ My WordPress Blog Fri, 27 Sep 2024 06:45:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/kundlihindi.com/wp-content/uploads/2022/11/cropped-kundlihindi.png?fit=32%2C32&ssl=1 bina kundli milan ke shadi safal hogi kya Archives - KundliHindi https://kundlihindi.com/tag/bina-kundli-milan-ke-shadi-safal-hogi-kya/ 32 32 214685846 अगर मैं कुंडली मिलाए बिना शादी करूँ तो क्या मेरी शादी सफल होगी? https://kundlihindi.com/blog/bina-kundli-milan-ke-shadi-safal-hogi-kya/ https://kundlihindi.com/blog/bina-kundli-milan-ke-shadi-safal-hogi-kya/#respond Fri, 27 Sep 2024 06:45:27 +0000 https://kundlihindi.com/?p=3082 आजकल जब कुंडली मिलान जैसी तकनीक सबके लिए उपलब्ध है तो मन में ये प्रश्न भी आना स्वाभाविक है कि अगर मैं कुंडली मिलाए बिना शादी करूँ तो क्या मेरी शादी सफल होगी? तो इस प्रश्न का जवाब सिर्फ एक शब्द में नहीं कहा जा सकता है क्योंकि इस प्रश्न के भीतर कई उत्तर समाए...

The post अगर मैं कुंडली मिलाए बिना शादी करूँ तो क्या मेरी शादी सफल होगी? appeared first on KundliHindi.

]]>

आजकल जब कुंडली मिलान जैसी तकनीक सबके लिए उपलब्ध है तो मन में ये प्रश्न भी आना स्वाभाविक है कि अगर मैं कुंडली मिलाए बिना शादी करूँ तो क्या मेरी शादी सफल होगी? तो इस प्रश्न का जवाब सिर्फ एक शब्द में नहीं कहा जा सकता है क्योंकि इस प्रश्न के भीतर कई उत्तर समाए हुए हैं जिसके लिए हर उत्तर पर ध्यान देने की आवश्यकता है। यह प्रश्न उसी प्रश्न की भांति है किसृष्टि को कौन चला रहा हैअब इस प्रश्न में एक उत्तर देने से सभी लोग संतुष्ट नहीं हो पाएंगे क्योंकि हर मार्ग से इसकी अनुभूति का स्वरूप अलग अलग होगा। इसी तरह से कुंडली मिलाए बिना भी लाखों शादियां हो रही हैं लेकिन जब बात आती है कुंडली मिलाने की तब स्थिति अलग असर दिखाती है और रिश्तों में जो विशेष सुख मिलता है वह और कहीं नहीं मिल पाता है। व्यक्ति को जीवन साथी के रूप में हर कदम पर साथ चलने वाला प्रीतम मिलता है। फिर चाहे प्रेम विवाह हो या फिर परिवार की सहमति से किया हुआ विवाह दोनों में ही कुंडली मिलान का महत्व बहुत अधिक शुभ प्रभाव देने वाला बन जाता है। 

हमें शादी से पहले कुंडली क्यों मिलानी चाहिए?

विवाह हिंदू संस्कृति में विशेष कर्म माना गया है और परंपराओं का एक सुंदर चित्रण है। विवाह हर संप्रदाय और धर्म के परिपेक्ष में एक विशेष अनुष्ठान रहा है। लेकिन जब हम भारतीय संस्कृति में इसे देखते हैं तो इसके पीछे के वैज्ञानिक सिद्धांतों भी सफल होते हैं क्योंकि यहां विवाह से पहले दोनो लोगों की कुंडलियों का मिलान करने के बार विवाह की अनुमति दी जाती है। अब अगर मन में प्रश्न है कि हमें शादी से पहले कुंडली क्यों मिलानी चाहिए तो इसके बहुत से कारण हैं और ये कारण तर्क सम्मत ही हैं। 

पहले तो हमें यह समझने की आवश्यकता है की कुंडली मिलान/horoscope matching केवल अष्टकूट मिलान कर लेने से ही पूरा नहीं होता है। इन आठ गुणों के अलावा भी दोनों की जन्म कुंडलियों में स्थिति ग्रहों की स्थिति, दशा का प्रभाव सभी बातें अपना असर डालती हैं। आज के समय में कुंडली मिलान को अष्टकूट मिलान तक ही सीमित कर दिया गया है जो बिल्कुल भी उचित नहीं है। अष्टकूट मिलान वह गुण मिलान है जो व्यक्ति के अधिकांश पक्ष को प्रभावित करता है। इस मिलान से हम व्यक्ति के मूल भूत गुण उसकी सोचव्यवहार कुशलता, आर्थिक स्थिति, यौन संबंधों की अनुकूलता, संतान सुख इत्यादि के बारे में जान पाते हैं। ऎसे में दोनों पक्ष के भीतर के उन सहज गुणों को भी देख पाते हैं जिन्हें व्यक्ति किसी को भी नहीं बताता है तो ऐसी स्थिति में अष्टकूट मिलान बेहद उपयोगी होता है लेकिन कुछ अन्य बातें भी कुंडली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं जो इस प्रकार रह सकती हैं

1. कुंडली में बनने वाले शुभअशुभ योग 
2. कुंडली में ग्रहों की स्थिति
3. कुंडली विवाह भाव की शुभता अथवा अशुभता का प्रभाव 
4. कुंडली में ग्रहों के गोचर की स्थिति कैसी है। 
5. कुंडली में दशाओं का प्रभाव 
6. वर्ग कुंडलियों जैसे नवांश कुंडली, सप्तमांश कुंडली इत्यादि की स्थिति 

इन कुछ बिंदुओं को भी कुंडली मिलाने के समय देखना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि हमारे पास ऎसे कुछ उदाहरण देखने को मिल जाएंगे जो गुण मिलान में श्रेष्ठ अंक पाकर भी विवाह सुख में कई तरह की परेशानियों से घिरे होते हैं और दूसरी ओर कम गुण मिलान भी विवाह को सुखमय बना रहा है। तो ऐसी स्थिति तब ही उत्पन्न होती है जब सही तरीके से मिलान नहीं किया गया हो। इस बारे में और पढ़ें: हमारी कुंडलियाँ मेल नहीं खातीं, क्या हम फिर भी शादी कर सकते हैं

कुंडली मिलान अगर सही से हो पाए तो आपके और आपके साथी के बीच संघर्ष और बहस हो सकती है लेकिन अगर विवाह से पहले ही किसी दोष के बारे में पता होता, तो उपाय एवं अन्य माध्यमों से इस प्रकार की स्थिति से बचाव हो सकता है। आपको या आपके साथी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हों इसके लिए कुंडली मिलान सहयोग करता है, कुंडली मिलान के अनुसार दोषों और दशाओं के बारे में पता लगा लिया जाए तो स्थिति को अपने अनुकूल कर पाना संभव होता है। अगर कुंडली के अनुसार ग्रह मेल नहीं खाते हैं, तो धन से जुड़े संकट भी हो सकते हैं, परिवारों के बीच का संघर्ष, बच्चों से संबंधित समस्याएं और भी बहुत कुछ तो इन सभी बातों को जन्म कुंडली मिलान से जान कर सही से निर्णय ले पाना संभव होता है। 

कुंडली कैसे मिलाएँ?

अब इन मुख्य बिंदुओं के बाद बात आती है की कुंडली मिलान कैसे किया जाए? तो इस प्रश्न के संदर्भ में हमने ऊपर ही कुछ मुख्य बातों को रखा है जिस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त कुंडली मिलान के लिए जरूरी है कि योग्य ज्योतिषी का संपर्क किया जाए। ऎसा इसलिए क्योंकि आज हम सभी कंप्यूटर इत्यादि के माध्यम से कुंडली मिलान करके फैसले लेते हैं जो बिलकुल भी उचित नहीं है अगर हम कुंडली मिलान में मशीन के उपयोग को श्रेष्ठ मान रहे हैं तो फिर हमें ज्ञान तो कहीं से भी मिल जाएगा लेकिन ज्ञान को सही से समझना और उसका अपने जीवन में उचित रूप से उपयोग करना यह कौन सिखाएगा तो यह केवल गुरु ज्ञानी जनों के माध्यम से ही संभव है। कुंडली मिलाने के लिए ज्योतिषी परामर्श का लाभ उठाना चाहिए। 

1. कुंडली मिलान में हमें मंगल दोष और उसकी स्थिति कैसी बन रही है।

2. कुंडली में शुक्र और गुरु ग्रह की स्थिति को देखना भी जरूरी होता है। 

3. कुंडली मिलान में दो लोगों की कुंडलियों के साथ हेल्थ मिलान भी जरूरी होता है ज्योतिष में स्वस्थ जीवन का आधार कुंडली के ग्रह नक्षत्रों की स्थिति को देख कर जाना जाता है जिससे यह समझने में मदद मिलती है दोनों साथी अपने जीवन में किसी प्रकार अच्छा जीवन जीने में सफल होंगे।

4. परिवारों के लोगों की स्थिति को समझना भी कुंडली मिलान का एक आवश्यक अंग बनता है। 

एक ज्योतिषी आपको उन सभी प्रश्नों के उत्तर दे सकता है जो कुंडली मिलान में आपके विवाह के सुख हेतु आवश्यक होंगे। विवाह की भविष्यवाणी में कुंडली मिलान करते समय आदर्श मिलान के लिए विभिन्न कारकों पर विचार किया जाता है कितने गुण मेल खाने चाहिए या फिर अगर कुंडलियाँ मेल नहीं खाती हैं तो क्या करें, कुंडली मिलान में कौन से योग अष्टकूट मिलान होने पर भी विवाह को कमजोर कर सकते हैं इन सभी बातों को ज्योतिषी सलाह के माध्यम से ही आप समझ पाएंगे और एक बेहतर वैवाहिक जीवन का आधार तय कर पाएंगे।  इस बारे में और पढ़ें:  मेरा मंगल दोष कैसे समाप्त होगा
 
शादी में एक अच्छे ज्योतिषी की क्या भूमिका होती है?

शादी विवाह के कार्यों में जब हम ज्योतिषी की भूमिका को देखते हैं तो यह बहुत ही विशेष है क्योंकि योग्य ज्योतिषी के परामर्श द्वारा आप अपने जीवन का महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सफल होते हैं। 

शादी होना या विवाह में देरी का होना अथवा विवाह से जुड़े हुए सभी प्रकार के मुद्दों को एक योग्य ज्योतिषी का मार्गदर्शन दूर करने एवं सुलझाने में सहायक होता है   एक अच्छा ज्योतिष आपकी कुंडली के साथसाथ आपके जीवन साथी की जन्म कुंडली की जांच करके अच्छे और बुरे पहलुओं को सामने रखेगा। ज्योतिष हमें सही और गलत के बीच फैसला करने की सही दृष्टि देता है और यह दृष्टि हमें एक कुशल ज्योतिषी के माध्यम से ही मिल पाती है। एक ज्योतिषी से लगातार संपर्क बनाए रखते हुए आप अपने जीवन में आने वाली ग्रह दशाओं और गोचर के प्रभाव के अच्छे बुरे पक्ष को समझते हुए उचित ज्योतीषीय उपाय एवं सलाह के द्वारा शादीशुदा जीवन को बेहतर और सुख बनाए रखने में सफल होते हैं। 

किसी भी विशिष्ट मुद्दे के लिए, मेरे कार्यालय @ +91 9999113366 से संपर्क करें। भगवान आपको एक खुशहाल वैवाहिक आनंद प्रदान करें।

The post अगर मैं कुंडली मिलाए बिना शादी करूँ तो क्या मेरी शादी सफल होगी? appeared first on KundliHindi.

]]>
https://kundlihindi.com/blog/bina-kundli-milan-ke-shadi-safal-hogi-kya/feed/ 0 3082