business yoga in kundli Archives - KundliHindi https://kundlihindi.com/tag/business-yoga-in-kundli/ My WordPress Blog Sat, 22 Mar 2025 05:59:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://i0.wp.com/kundlihindi.com/wp-content/uploads/2022/11/cropped-kundlihindi.png?fit=32%2C32&ssl=1 business yoga in kundli Archives - KundliHindi https://kundlihindi.com/tag/business-yoga-in-kundli/ 32 32 214685846 कुंडली में व्यवसाय का योग है या नहीं, यह कैसे पता करें? https://kundlihindi.com/blog/kundali-me-business-ka-yog/ https://kundlihindi.com/blog/kundali-me-business-ka-yog/#respond Sat, 22 Mar 2025 05:59:40 +0000 https://kundlihindi.com/?p=3464 जन्म कुंडली का विश्लेषण करके यह जाना जा सकता है कि किसी व्यक्ति के जीवन में व्यापार करने की संभावनाएँ अधिक हैं या नौकरी करने की। वित्तीय ज्योतिष के अनुसार, किसी व्यक्ति की कुंडली में व्यवसाय का योग विभिन्न ग्रहों और भावों की स्थिति से निर्धारित होता है। आइए विस्तार से समझते हैं कि कुंडली अनुसार व्यापार का चयन कैसे किया...

The post कुंडली में व्यवसाय का योग है या नहीं, यह कैसे पता करें? appeared first on KundliHindi.

]]>

जन्म कुंडली का विश्लेषण करके यह जाना जा सकता है कि किसी व्यक्ति के जीवन में व्यापार करने की संभावनाएँ अधिक हैं या नौकरी करने की। वित्तीय ज्योतिष के अनुसार, किसी व्यक्ति की कुंडली में व्यवसाय का योग विभिन्न ग्रहों और भावों की स्थिति से निर्धारित होता है। आइए विस्तार से समझते हैं कि कुंडली अनुसार व्यापार का चयन कैसे किया जाए और इसमें सफलता प्राप्त करने के क्या उपाय हैं।

कुंडली में व्यवसाय योग की पहचान कैसे करें?

1. लग्न और दशम भाव की स्थिति:

व्यवसाय की संभावनाओं के लिए जन्म कुंडली में व्यवसाय देखने के लिए सबसे पहले लग्न और दशम भाव (10वां घर) का अध्ययन किया जाता है। यदि इन भावों में मजबूत ग्रह स्थित हों, तो व्यक्ति व्यवसाय में सफल हो सकता है।

2. सप्तम भाव और व्यापार:

कुंडली में व्यवसाय की पहचान के लिए सप्तम भाव (7वां घर) भी महत्वपूर्ण होता है। यदि यह भाव मजबूत हो और शुभ ग्रहों की दृष्टि हो, तो व्यक्ति को व्यापार में लाभ मिल सकता है।

3. ग्रहों की भूमिका:

·  बुध: व्यापार और बुद्धिमत्ता का कारक ग्रह है। यदि बुध मजबूत स्थिति में हो, तो व्यापारिक निर्णय सही होते हैं।

·  शुक्र: यह विलासिता और लाभ का ग्रह है, जो व्यापार में सफलता दिला सकता है।

·  राहु और केतु: यदि ये ग्रह दशम या सप्तम भाव में शुभ स्थिति में हों, तो व्यक्ति को व्यवसाय में लाभ हो सकता है।

·  शनि: यह ग्रह स्थिरता और परिश्रम का प्रतीक है। यदि यह दशम भाव में मजबूत हो, तो व्यक्ति दीर्घकालिक व्यापार में सफलता प्राप्त कर सकता है।

·  गुरु (बृहस्पति): ज्ञान, नैतिकता और वित्त का कारक ग्रह है। यदि यह अनुकूल हो तो व्यवसाय में निरंतर वृद्धि होती है।

4. जन्म तिथि के अनुसार वित्तीय भविष्यवाणी:

जन्म तिथि के अनुसार वित्तीय भविष्यवाणी करने के लिए दशाओं और गोचर ग्रहों का अध्ययन किया जाता है। किसी व्यक्ति के जन्म के समय ग्रहों की स्थिति यह तय करती है कि उसे व्यापार में सफलता मिलेगी या नहीं।

कौनसा व्यापार करें?

1. कुंडली अनुसार व्यापार का चयन:

व्यक्ति की कुंडली अनुसार बिजनेस में सफलता निम्नलिखित ग्रहों से तय किए जा सकते हैं:

·  बुध प्रधान व्यक्ति: शिक्षा, लेखन, संचार, मार्केटिंग और व्यापार

·  शुक्र प्रधान व्यक्ति: फैशन, सौंदर्य प्रसाधन, कला, फिल्म और मनोरंजन

·  मंगल प्रधान व्यक्ति: रियल एस्टेट, मशीनरी, टेक्नोलॉजी, खेल और सुरक्षा

·  शनि प्रधान व्यक्ति: लौह उद्योग, निर्माण, तेल, पेट्रोलियम, खनन और अनुशासन आधारित कार्य

·  गुरु प्रधान व्यक्ति: शिक्षा, वित्तीय सलाह, धार्मिक और परामर्श सेवाएँ

2. व्यवसाय का नाम जन्म कुंडली के अनुसार:

व्यक्ति के मूलांक और राशि के आधार पर उसके व्यवसाय का नाम रखना शुभ माना जाता है। इससे व्यापार में स्थिरता और वृद्धि के योग बनते हैं।

कुंडली से व्यापार में सफलता कैसे प्राप्त करें?

·  सही वित्त ज्योतिष उपाय अपनाएं, जैसे कि व्यापारिक सफलता के लिए विशेष रत्न धारण करें।

·  सही मुहूर्त में व्यापार शुरू करें।

·  ग्रहों की दशा अनुसार व्यापार में बदलाव करें।

·  नकारात्मक ग्रहों की शांति के लिए उपाय करें।

·  व्यवसायिक स्थल पर वास्तु नियमों का पालन करें।

·  नियमित रूप से देवीदेवताओं की पूजा और मंत्र जाप करें।

व्यवसाय के लिए विशेष उपाय:

1.    बुध मजबूत करने के लिए – पन्ना रत्न धारण करें और बुधवार को गणपति जी की पूजा करें।

2.    शुक्र मजबूत करने के लिए – हीरा या ओपल धारण करें और शुक्रवार को देवी लक्ष्मी का पूजन करें।

3.    शनि से अनुकूलता पाने के लिए – नीलम धारण करें और शनिवार को शनि देव की पूजा करें।

4.    राहुकेतु के दोष निवारण के लिए – महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें और राहुकेतु के लिए उपाय करें।

निष्कर्ष:

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी कुंडली में व्यवसाय का योग है या नहीं, तो किसी अनुभवी ज्योतिषी से सलाह लें। प्रसिद्ध ज्योतिषी Dr Vinay Bajrangi इस विषय में गहरी जानकारी रखते हैं और आपकी वित्तीय ज्योतिष से जुड़ी सभी शंकाओं का समाधान कर सकते हैं।

यदि आप भी अपने लिए सही व्यवसाय का चयन करना चाहते हैं, तो अपनी कुंडली अनुसार व्यापार का चयन करें और सफलता की ओर बढ़ें।

किसी भी विशिष्ट मुद्दे के लिए, मेरे कार्यालय @ +91 9999113366 से संपर्क करें। भगवान आपको एक खुशहाल जीवन आनंद प्रदान करें।

The post कुंडली में व्यवसाय का योग है या नहीं, यह कैसे पता करें? appeared first on KundliHindi.

]]>
https://kundlihindi.com/blog/kundali-me-business-ka-yog/feed/ 0 3464
कुंडली में कौन सा घर बनाता है नौकरी और बिजनेस का योग https://kundlihindi.com/blog/job-or-business-yoga-in-kundli/ https://kundlihindi.com/blog/job-or-business-yoga-in-kundli/#respond Tue, 23 Jul 2024 06:44:33 +0000 https://kundlihindi.com/?p=2686 करियर बनाने में अनेकों अवसर हमारे पास होते हैं, लेकिन इसमें भी कई बार हमारे मन में इस बात को लेकर सवाल उठता है की आखिर हमारे लिए क्या सही रहेगा. नौकरी करना या बिजनेस किस को चुना जाए जो भविष्य को सुरक्षा और समृद्धि दे पाए. इन बातों को अगर सही से हम समझ...

The post कुंडली में कौन सा घर बनाता है नौकरी और बिजनेस का योग appeared first on KundliHindi.

]]>

करियर बनाने में अनेकों अवसर हमारे पास होते हैं, लेकिन इसमें भी कई बार हमारे मन में इस बात को लेकर सवाल उठता है की आखिर हमारे लिए क्या सही रहेगा. नौकरी करना या बिजनेस किस को चुना जाए जो भविष्य को सुरक्षा और समृद्धि दे पाए. इन बातों को अगर सही से हम समझ पाएं तो हमारी मेहनत हमें सुखद अनुभव दे सकती है और ये अनुभव हमें  “करियर ज्योतिषके माध्यम से ही मिल सकता है.

नौकरी या बिजनेस के लिए कुंडली के विशेष भाव 

ज्योतिष शास्त्रके अनुसार जन्म कुंडली में नौकरी और बिजनेस से संबंधित भावों की अगर बात की जाए तो इसमें छठा भाव, सातवां और दसवां भाव अपनी विशेष भूमिका निभाता है. “जन्म कुंडली का छठा भावनौकरी के बारे में बताता है और सातवां भाव आपके बिजनेस के बारे में बात करता है और दसवां भाव आपके कर्म करने मेहनत करने की इच्छा शक्ति को दिखाता है.

यह तो हुई कुछ मूल रूप से विशेष भावों की बात लेकिन इसके अलावा अपने करियर में से हम किस क्षेत्र में अपना वर्चस्व बना सकते हैं तो उस बार में कुछ प्रश्न भी हमारे मन में उठ खड़े हो सकते हैं.

बिजनेस या नौकरी में से किसे अपनाया जाए. 

·        
बिजनेस और नौकरी क्या दोनों चीजों को एक साथ कर सकता हूं?

·        
नौकरी छोड़कर बिजनेस में जाया जा सकता है या फिर बिजनेस को छोड़ कर नौकर कर सकता हूं?

·        
मुझे नौकरी नहीं मिल रही, क्या मैं व्यापार करूँ ?

·        
नौकरी करू या फैमिली बिज़नेस करुं?

 

इन सभी बातों को समझना मुश्किल नहीं है क्योंकि वैदिक ज्योतिष गणनाओं के अनुसार आप जान सकते हैं की आपके लिए कौन सा करियर अच्छा रहेगा और आप किस क्षेत्र में सफलता अर्जित कर सकते हैं.

अब बात आती है कि हम अपने करियर को कैसे सही दिशा की ओर ले जाएं तो जरुरी है अपनी जन्म कुंडली की सही जांच करने की और उसके हर पहलू को समझने की. आपका करियर केवल छठे भाव, सप्तम भाव दशम भाव में ही निहित नहीं है बल्कि यह आपकी जन्म कुंडली के लग्न भाव से जुड़ा, कुंडली के धन भाव से जुड़ा है आपके लाभ भाव से जुड़ा है आपके द्वादश भाव से और आपकी इनकम से जुड़ा. इसी के साथ आपकी जन्म कुंडली के वर्ग चार्ट का विश्लेषण करना भी जरूरी होता है. करियर और बिजनेस के लिए दशमांश कुंडली, होरा चार्ट, नवांश कुंडली, चतुर्थांश, षडबल, अष्टक वर्ग जैसे चार्ट भी देखने आवश्यक होते हैं.

उदाहरण के लिएजन्म कुंडलीमें अगर छठा भाव कमजोर स्थिति में है तो ऎसे में आपके लिए प्रतिस्पर्धा भी मुश्किल होगी और नौकरी हो या बिजनेस दोनों में ही आपको कॉम्पिटिशन का सामना करना होगा. किसी भी सरकारी नौकरी के लिए कॉम्पिटिशन एग्जाम हो या फिर प्राइवेट स्तर पर उच्च पद प्राप्ति के लिए कॉम्पिटिशन हो तो ऎसे में जरूरत होती है की छठा भाव मजबूत हो ताकि आप जीत हासिल कर पाएं.

करियर में कैसे पहचानें जॉब योग / बिजनेस योग


कुंडली में अगरकुंडली में जॉब योगहै तो आप के लिए नौकरी ही सबसे बेस्ट ऑप्शन बनती है. कुंडली में अगर द्वितीय भाव, छठे भाव, दशम भाव और एकादश भाव का संबंध बन रहा हो तो यह जॉब योग बनाता है.

नौकरी या फैमिली बिज़नेसमें से कौन सा कार्यक्षेत्र अपनाएं तो इसमें आपके लग्न की स्थिति, सातवं भाव, दशम भाव, आपके निर्णय लेने की क्षमता के साथ ही कुंडली का आठवां भाव भी इसमें अपनी भूमिका दिखाता है.

कुंडली में बिजनेस योग 


लेकिन अगर कुंडली में बिजनेस योग है और आप इसे अनदेखा करके नौकरी कर रहे हैं तो ऎसे में नौकरी में आप जितनी भी मेहनत करें सफलता मिल पाना बेहद मुश्किल होता हैदशम भाव मजबूत है और लग्न के साथ संबंध हो तब इसमें बिजनेस योग का निर्माण होता है.

दूसरे भाव का संबंध जब सप्तम और दशम से अच्छी शुभ रूप में बनता है तो व्यवसाय योग बनता है.

करियर के लिए ज्योतिष उपाय

जन्म कुंडली/Janam Kundli अनुसारग्रह नक्षत्रों की गणनाओं और उनकी स्थिति को देखते हुए अगर करियर के लिए ज्योतिष उपायों को किया जाए तो यह आपको अच्छे करियर की राह में आगे ले जाने का काम करते हैं. अगर मन में सवाल उठता है कि आखिर ये करियर उपाय कैसे मदद कर सकते हैं तो इस बात को इस तरह से समझ सकते हैं कि यदि आपकी जन्म कुंडली में नौकरी का योग बना हुआ है लेकिन आप बिजनेस करने की धुन लगाए हुए हैं तो ऎसे में ज्योतिषीय परामर्श से आप अपने लिए सही और गलत के अंतर को समझ पाते हैं.

ज्योतिषीय परामर्श आपकी जन्म कुंडली अनुसार सूक्ष्म रूप से कुंडली जांच करते हुए आपको व्यापार के लिए ज्योतिष उपाय या फिर अगर नौकरी में सफलता पाना चाहते हैं तो जॉब के लिए ज्योतिष उपाय सुझाता है. करियर के लिए ज्योतिष उपाय अगर सही समय पर कर लिए जाएं तो सफलता मिलने में देर नहीं लगती है. इस लिए जरूरी है की जन्म कुंडली अनुसार अपने करियर को चुनें और संभावित खतरों से बचते हुए सफलता को प्राप्त कर सकें|

Read also: मुझे नौकरी नहीं मिल रही, क्या मैं व्यापार करूँ

The post कुंडली में कौन सा घर बनाता है नौकरी और बिजनेस का योग appeared first on KundliHindi.

]]>
https://kundlihindi.com/blog/job-or-business-yoga-in-kundli/feed/ 0 2686