hindi kundli Archives - KundliHindi https://kundlihindi.com/tag/hindi-kundli/ My WordPress Blog Mon, 11 May 2026 09:48:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/kundlihindi.com/wp-content/uploads/2022/11/cropped-kundlihindi.png?fit=32%2C32&ssl=1 hindi kundli Archives - KundliHindi https://kundlihindi.com/tag/hindi-kundli/ 32 32 214685846 क्या बिना गुण मिलान के भी सुखी वैवाहिक जीवन संभव है? ज्योतिषीय विश्लेषण https://kundlihindi.com/blog/kya-bina-gun-milan-ke-bhi-sukhi-vaivahik-jeevan-sambhav-hai/ https://kundlihindi.com/blog/kya-bina-gun-milan-ke-bhi-sukhi-vaivahik-jeevan-sambhav-hai/#respond Sat, 08 Feb 2025 07:32:08 +0000 https://kundlihindi.com/?p=3362 विवाह भारतीय संस्कृति में एक पवित्र बंधन माना जाता है, जिसमें दो आत्माएं जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने का संकल्प लेती हैं। इस रिश्ते को सफल बनाने के लिए कई कारक जिम्मेदार होते हैं, जिनमें आपसी समझ, प्रेम, सम्मान, और विश्वास प्रमुख हैं। भारतीय ज्योतिष में विवाह से पहले कुंडली मिलान, यानि गुण मिलान को...

The post क्या बिना गुण मिलान के भी सुखी वैवाहिक जीवन संभव है? ज्योतिषीय विश्लेषण appeared first on KundliHindi.

]]>

विवाह भारतीय संस्कृति में एक पवित्र बंधन माना जाता है, जिसमें दो आत्माएं जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने का संकल्प लेती हैं। इस रिश्ते को सफल बनाने के लिए कई कारक जिम्मेदार होते हैं, जिनमें आपसी समझ, प्रेम, सम्मान, और विश्वास प्रमुख हैं। भारतीय ज्योतिष में विवाह से पहले कुंडली मिलान, यानि गुण मिलान को विशेष महत्व दिया जाता है। परंतु यह बात तो सच है कि वैवाहिक जीवन की शुभदशा बिना गुण मिलान के ही मुमकिन हो सकती है। इस प्रश्न को ज्योतिषीय दृष्टिकोण से समझने का प्रयास करेंगे।

कुंडली मिलान का महत्व

कुंडली मिलान हिंदू विवाह परंपरा का एक अभिन्न अंग है। इसमें वर और वधू की जन्म कुंडली का तुलनात्मक अध्ययन किया जाता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनका विवाहिक जीवन सुखमय रहेगा या नहीं। गुण मिलान में मुख्य रूप से अष्टकूट मिलान पद्धति अपनाई जाती है, जिसमें 36 गुणों का मिलान किया जाता है। इन गुणों के आधार पर विवाहिक जीवन में समस्याएं के लिए ज्योतिष परामर्श

अष्टकूट मिलान के आठ प्रमुख घटक :

वर्ण (1 गुण) – विश्लेषण करता है: मानसिक अनुकूलता।

वश्य (2 गुण) – यह आपसी नियंत्रण और समर्पण दिखाता है।

तारा (3 गुण) – स्वास्थ्य और भाग्य पर प्रभाव डालता है।

योनि (4 गुण) – यह शारीरिक आकर्षण और अनुकूलता का आकलन करता है।

ग्रहमैत्री (5 गुण) – यह मानसिक और वैचारिक समायोजन दिखाता है।

गण (6 गुण) – यह स्वभाव और प्रकृति की संगति का आकलन करता है।

भकूट (7 गुण) – पारिवारिक और आर्थिक स्थिरता को देखता है। 

नाड़ी (8 गुण) – संतानों और स्वास्थ्य से संबंधित होता है। 

क्या गुण मिलान ही सुखी विवाह का एकमात्र आधार है?

हालांकि गुण मिलान एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, लेकिन यह वैवाहिक जीवन की सफलता की गारंटी नहीं देता। कई बार ऐसा देखा गया है कि कम गुण मिलने वाले दंपति भी अत्यधिक खुशहाल जीवन व्यतीत करते हैं, जबकि उच्च गुण मिलने वाले जोड़े संघर्षरत रहते हैं। इसका कारण यह है कि विवाह सिर्फ ज्योतिषीय संगति पर निर्भर नहीं करता, बल्कि इसमें कई अन्य तत्व भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

  1. आपसी समझ और संवाद

कोई भी रिश्ता सफल हो सकता है यदि आपसी समझ और संवाद हो। हालांकि कुंडली में उच्च गुण मिलान हो, परंतु अगर दंपति एक-दूसरे की भावनाओं को नहीं समझ पाते और सही संवाद स्थापित नहीं करते हैं तो विवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती हैं।

  1. प्रेम और सम्मान

गुण मिलान की तुलना में प्रेम जीवन और आपसी सम्मान अधिक महत्वपूर्ण होता है। यदि पति-पत्नी एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और प्रेमपूर्वक व्यवहार करते हैं, तो वे किसी भी चुनौती का सामना आसानी से कर सकते हैं।

  1. कर्म और प्रयास

ज्योतिष यह मानता है कि व्यक्ति का भाग्य उसके कर्मों पर आधारित होता है। यदि कोई व्यक्ति अपने रिश्ते में मेहनत करता है और सकारात्मक प्रयास करता है, तो वह किसी भी तरह की ज्योतिषीय बाधाओं को दूर कर सकता है।

  1. सामाजिक और पारिवारिक परिस्थितियाँ

आप तो जानते हैं कि विवाह कुंडली देखकर अक्सर सिर्फ वर-वधू के नाम पर नहीं किया जाता, बल्कि उनके परिवारों की मान्यताएँ सामाजिक और आर्थिक स्थिति को भी ध्यान में रखती हैं, और अगर उनके परिवारों के विचार मेल खाते हैं, तो यही सुख-शांति बनाए रखने में सहायक होता है।

बिना गुण मिलान के विवाह करना सही है की नहीं ?

कई लोग यह मानते हैं कि बिना कुंडली मिलान के विवाह करना एक बड़ा जोखिम हो सकता है, लेकिन यह पूरी तरह सच नहीं है। कुछ परिस्थितियाँ ऐसी होती हैं जब गुण मिलान के बिना भी विवाह सफल हो सकता है:

यदि दंपति एक-दूसरे को अच्छे से समझते हैं और लंबे समय से साथ हैं।

यदि दोनों के बीच गहरी मित्रता और आपसी सम्मान है।

यदि वे विपरीत गुणों को स्वीकार करने और तालमेल बैठाने के लिए तैयार हैं।

यदि अन्य ज्योतिषीय कारक जैसे मंगल दोष, दशाओं का प्रभाव अनुकूल है।

ज्योतिषीय उपाय अगर गुण मिलान कम हो

यदि किसी कारणवश विवाह के लिए गुण मिलान कम होता है, तो कई ज्योतिषीय उपाय किए जा सकते हैं जिससे वैवाहिक जीवन सुखमय बनाया जा सके:

गणपति और शिव-पार्वती की पूजा – इससे वैवाहिक जीवन में समरसता आती है।

मंगल दोष निवारण उपाय – यदि मंगल दोष हो तो मंगल ग्रह की शांति के लिए विशेष पूजा और मंत्र जाप करें।

रुद्राक्ष धारण करना – सही प्रकार का रुद्राक्ष धारण करने से वैवाहिक जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

व्रत और उपवास रखना – विशेषकर शुक्रवार को माता लक्ष्मी और पार्वती जी की पूजा करना लाभकारी होता है।

ग्रह शांति यज्ञ – विवाह के पहले या बाद में ग्रह शांति यज्ञ करने से जीवन में बाधाएँ कम होती हैं।

निष्कर्ष

गुण मिलान एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, लेकिन जन्म कुंडली के अनुसार यह सफलता की गारंटी नहीं है। आपसी समझ, प्रेम, सम्मान, और सहयोग वैसे ही उनका सफल जीवन है। यदि दोनों व्यक्ति एक-दूसरे को समझने और सकारात्मक ऊर्जा के साथ अपने रिश्ते में सामंजस्य बनाए रखने में तल्लीन रहेंगे तो मेल की व्यवस्था के बिना भी उनका प्रेम जीवन निश्चित रूप से सफल और समृद्ध होगा।

आखिरकार, भाग्य और ज्योतिष एक मार्गदर्शक हो सकते हैं, लेकिन जीवन को बेहतर बनाने के लिए कर्म और प्रयास सबसे अहम होते हैं।

किसी भी विशिष्ट मुद्दे के लिए, मेरे कार्यालय @ +91 9999113366 से संपर्क करें। भगवान आपको एक खुशहाल जीवन आनंद प्रदान करें।

Read more :-  आज का पंचांगशुभ मुहूर्त

The post क्या बिना गुण मिलान के भी सुखी वैवाहिक जीवन संभव है? ज्योतिषीय विश्लेषण appeared first on KundliHindi.

]]>
https://kundlihindi.com/blog/kya-bina-gun-milan-ke-bhi-sukhi-vaivahik-jeevan-sambhav-hai/feed/ 0 3362
कुंडली से कैसे जानें, किस उम्र में होगी आपकी शादी और कैसा होगा जीवनसाथी? https://kundlihindi.com/blog/kaise-jane-kab-hogi-shadi/ https://kundlihindi.com/blog/kaise-jane-kab-hogi-shadi/#respond Sat, 28 Sep 2024 04:59:33 +0000 https://kundlihindi.com/?p=3086 शादी कब होगी इस प्रश्न का उत्तर ज्योतिष की सहायता से आसानी से जाना जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार व्यक्ति के जीवन में होने वाली प्रत्येक घटना का संबंध ग्रह नक्षत्रों के प्रभाव एवं कर्मों की अवधारणा द्वारा ही संभव होती है। शादी विवाह से जुड़े प्रश्नों को जन्म कुंडली अनुसार समझा जा सकता...

The post कुंडली से कैसे जानें, किस उम्र में होगी आपकी शादी और कैसा होगा जीवनसाथी? appeared first on KundliHindi.

]]>

शादी कब होगी इस प्रश्न का उत्तर ज्योतिष की सहायता से आसानी से जाना जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार व्यक्ति के जीवन में होने वाली प्रत्येक घटना का संबंध ग्रह नक्षत्रों के प्रभाव एवं कर्मों की अवधारणा द्वारा ही संभव होती है। शादी विवाह से जुड़े प्रश्नों को जन्म कुंडली अनुसार समझा जा सकता है जिसमें कुंडली के कुछ विशेष भावग्रह अपनी अग्रीण भूमिका में होते हैं। किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में सातवां भाव व्यक्ति के वैवाहिक जीवन से संबंधित सुखों को बताता है। कुंडली में विवाह संबंधित भाव ग्रहों का विश्लेषण करके, ग्रह एवं दशा गोचर की स्थिति को देख कर शादी की उम्र के बारे में तो जान सकते ही हैं और साथ ही आपका जीवन साथी कैसे गुणों वाला होगा इन बातों को भी आसानी से जाना जा सकता है।

 और इस भाव को दारा भाव भी कहा जाता है अर्थात जीवनसाथी का भाव और इस भाव की शुभता अशुभता का प्रभाव विवाह के बारे में जानकारी देने वाला होता है। कुछ विद्वान शादी के बारे में जानकारी के लिए सातवें भाव का विश्लेषण करते हैं जो उचित है लेकिन इस भाव को ही निर्णय के लिए मुख्य मान लेना उचित नहीं होगा। विवाह के लिए सातवां भाव, पंचम भाव, दूसरा भाव, आठवां भाव, बारहवां भाव वर्ग कुंडलियों में नवमांश कुंडली, सप्तमांश कुंडली, षष्टियांश कुण्डली इत्यादि पर भी विचार करने की आवश्यकता होती है।

लग्न कुंडली के अलावा भी अन्य कुंडलियों का विश्लेषण करते हुए शादी के समय की भविष्यवाणी करना संभव होता है। शादी से संबंधित हर प्रकार का प्रश्न कि शादी में देर क्यों हो रही है, शादी कब होगी, शादी में सुख कैसा रहेगा, शादी के पश्चात संतान सुख कैसा होगा, जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में शादी कैसे आपको प्रभावित कर सकती है इस तरह के तमाम प्रश्नों के उत्तर ज्योतिषीय परामर्श द्वारा जाना जा सकता है।

कुंडली से कैसे जानें देर से शादी होने के कारण?

शादी में देरी के कई कारण हो सकते हैं जो ऊपरी रूप में तो हमें दिखाई देते हैं लेकिन उनका भीतरी पक्ष हम देख नहीं पाते हैं। जैसे कि कई बार नौकरीकरियर में अच्छे से स्थापित होने के बाद शादी करने का विचार देरी बना जाता है, रिश्ते का बार बार टूट जाना,  या फिर पसंद के अनुसार रिश्ता नहीं मिल पाना देरी बनाता चला जाता है या फिर इस तरह के तमाम उदाहरण देखने को मिल सकते हैं जिसके कारण विवाह में देरी होने लगती है। यह ऊपरी बातें तो दिखाई देती हैं लेकिन जब बात आती है इसके भीतर झांकने की तो इसका उत्तर हमें ज्योतिष में मिलता है क्योंकि  कई बार कुंडली में ऎसे योग बन रहे होते हैं जो शादी में देरी का कारण बन रहे होते हैं।

कुंडली में बनने वाले अशुभ योग, विवाह विलंब योग, मांगलिक योग, लग्न कुंडली में ग्रह अनुकूल लेकिन नवांश कुंडली में बलहीन, विवाह से संबंधित भावों की निर्बलता, पाप ग्रहों का प्रभाव इत्यादि बातें वो सूक्ष्म नजरिया है ज्योतिष का जो हमें बताता है की आखिर किन कारणों से हमारे विवाह में देरी/Late Marriage हो रही है।  

देर से शादी होने के कारण में लग्न कुंडली में सप्तम भाव की निर्बलता देरी बनाती है
कुंडली में सप्तम भाव और सप्तम भाव के स्वामी का अष्टम भाव से संबंध दूसरे भाव से संबंध अथवा बारहवें भाव से संबंध विवाह में देरी का संकेत देता है।

कुंडली में शादी के कारक ग्रह बृहस्पति और शुक्र का कमजोर या पाप प्रभाव में होना
विवाह भाव पर शनि जैसे पाप ग्रह का असर होना विवाह में विलंब का कारण बन सकता है।

नवांश कुंडली में सप्तम भाव और सप्तमेश का अष्टम भाव से संबंध अथवा पाप ग्रहों से प्रभावित होना। यह कुछ सामान्य बातें हैं जो शादी में होने वाली देरी को दिखाती हैं।

कैसे पता करें कि आपकी शादी किस उम्र में होगी और कब होगी?

जन्म कुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थिति के द्वारा शादी की उम्र के बारे में जाना जा सकता है। इसके साथ साथ शादी की तिथि माह इत्यादि के बारे में भी जान पाना संभव होता है। एक सामान्य सिद्धांत के अनुसार लग्न और सप्तम भाव की ओर जब ग्रहों का जमावड़ा गोचर समय लग रहा होता है तो यह समय विवाह होने की संभावनाओं के लिए अनुकूल माना जाता है। ग्रहों के गोचर की स्थिति सप्तम भाव अथवा लग्न के पास या भाव पर ही बन रही होती है तो इससे संबंधित भाव घटनाएं घटित होती हैं।

शादी किस उम्र में होगी इसके लिए जरुरी है की लग्न कुंडली के सातवें भाव और सातवें भाव के स्वामी की स्थिति को देख कर इस बारे में जान सकते हैं। अगर सातवें भाव में गुरु शुभ रूप से दृष्टि दे रहा हो तो ऐसी स्थिति में विवाह जल्द होने की संभावनाएं होती हैं 21 वर्ष से 25 वर्ष के भीतर व्यक्ति का विवाह हो जाता है लेकिन ध्यान रखें की सप्तम भाव और उसका स्वामी भी अनुकूल स्थिति में हो और कोई पाप प्रभाव उसे पीड़ा दे रहा हो। सातवें भाव में शुक्र, चंद्र और बुध का होना विवाह को कम उम्र में देने वाली स्थिति को बनाता है।

कुंडली अगर सप्तमेश निर्बल हो, शनि की दृष्टि या स्थिति का प्रभाव हो। कोई अशुभ योग सातवें भाव में बन रहा है। मांगलिक योग प्रबल रूप से बना हो तब इस स्थिति के कारण विवाह तीस वर्ष के बाद की स्थिति का कारण बनता है। शादी में विलंब का योग बनता है।

मेरी जन्म कुंडली भावी जीवन साथी के बारे में क्या बताती है

आपकी जन्म कुंडली आपके जीवन साथी के बारे में सभी बातों की जानकारी देती है। आप कुंडली की मदद से जान सकते हैं कि आप का जीवन साथी कैसा होगा, उसकी पसंद नापसंद, आपके साथ उसके संबंध कैसे रहेंगे।आप दोनों अपने वैवाहिक जीवन का आनंद कैसे ले पाएंगे, आपके जीवन साथी का व्यवहार उसके गुण दोष सभी कुछ जन्म कुंडली विश्लेषण से जान पाना संभव है। लेकिन इन सभी बातों और भावी जीवन साथी की जानकारी आपको तभी हो सकती है जब आप सही ज्योतिषीय परामर्श लेते हैं। 

किसी भी विशिष्ट मुद्दे के लिए, मेरे कार्यालय @ +91 9999113366 से संपर्क करें। भगवान आपको एक खुशहाल वैवाहिक आनंद प्रदान करें।

The post कुंडली से कैसे जानें, किस उम्र में होगी आपकी शादी और कैसा होगा जीवनसाथी? appeared first on KundliHindi.

]]>
https://kundlihindi.com/blog/kaise-jane-kab-hogi-shadi/feed/ 0 3086